back to top

देश की जनता से PM की अपील, बोले-आतंकवाद के खात्मे के लिए BJP को दें वोट

चित्तौड़गढ़। पड़ोसी देश श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देने की लोगों से अपील की। साथ ही, मोदी ने यह भी कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है।

मोदी ने इस घटना की निंदा की

मोदी ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने बम धमाकों में अपने परिजनों को खोने वाले वाले लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। वह यहां एक चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, आप सब जब वोट देने जाएंगे और कमल का बटन दबाएंगे, तो मन में यह भी तय करिए कि आप आतंकवाद को खत्म करने लिए बटन (ईवीएम पर) दबा रहे हैं। आपकी एक उंगली में ताकत है। आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी।

श्रीलंका में हुए सीरियल धमाकों में अभी तक 160 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा घायल

कौन कर सकता है यह काम

आतंकवाद खत्म और नेस्तनाबूद होना चाहिए कि नहीं यह सवाल करते हुए मोदी ने पूछा, कौन कर सकता है यह काम? लोगों के बीच से मोदी – मोदी की आवाज आने पर उन्होंने कहा, मोदी के सिवा कोई नाम दिखता है, तो हमे बता दीजिए। कोई कर सकता है क्या? मोदी ने कहा कि इस बार जब आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो आपके भीतर न सिर्फ एक नागरिक की सतर्कता हो, बल्कि एक वीर सैनिक की सतर्कता भी होनी चाहिए। जो देश के उज्जवल भविष्य के लिए वोट डालता है। सबसे बड़ा देश होता है, इसलिए देश के लिए वोट डालना है। उन्होंने कहा, आज श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है… भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंका वासियों के साथ खड़ा है। सकंट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है… हर मदद के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...