back to top

पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

कन्याकुमारी (तमिलनाडु). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिवसीय ध्यान अभ्यास करेंगे, जिसके मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी यहां 45 घंटे ठहरेंगे, जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। प्रख्यात हिंदू संत (विवेकानंद) के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है।

एक चुनाव से पहले पीएम मोदी का होगा दौरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बताया कि आज (बृहस्पतिवार) शाम लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगायेंगे। प्रधानमंत्री ने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था। प्रधानमंत्री का यह दौरा एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले हो रहा है, जिसपर विपक्षी कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री की आध्यात्मिक यात्रा के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया।

एक जून की शाम तक मंडपम में लगाएंगे ध्यान

भाजपा नेताओं ने बताया कि मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे। प्रधानमंत्री यहां के प्रसिद्ध श्री भगवती अम्मन मंदिर में पूजा भी कर सकते हैं। एक जून को अपनी रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी संभवत: तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फुट ऊंची प्रतिमा को भी देखने के लिए जा सकते हैं। यह प्रतिमा रॉक मेमोरियल के ठीक बगल में स्थित है। मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रवास के दौरान दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेगी। तिरुनेलवेली रेंज के डीआईजी प्रवेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक ई सुंदरवथानम के साथ यहां रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और राज्य अतिथि गृह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

INDIA गठबंधन की बैठक में 25 दलों का महामंथन… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, इन पांच मुद्दों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद देश के सियासी हलकों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार, 8...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

फूलों से सजे हनुमान दरबार में खूब लगे जयकारे, भक्तों ने बांटा प्रसाद

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्थालखनऊ। ज्येष्ठ माह...

रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्रीलखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...