back to top

PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह उनका 12 मई के बाद देश के नाम संबोधन होगा। उस समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को ध्वस्त करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह संबोधन नवरात्र की पूर्व संध्या पर होने जा रहा है और इसमें प्रधानमंत्री किसी बड़ी घोषणा की संभावना है।12 मई को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था,हर आतंकवादी जान ले कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने की साजिश का अंजाम क्या होगा।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को न्याय की अटल प्रतिज्ञा बताया था।

मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान भारत की सीमाओं पर हमला करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन भारत ने उसे उसके मुख्यालय में ही निशाना बना दिया। प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नई मिसाल करार दिया था।

प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि अब पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत का केंद्र बिंदु केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है, लेकिन आतंकवाद का युग भी नहीं है। मोदी ने जोर देकर कहा था, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस ही बेहतर दुनिया की गारंटी है।

आज का संबोधन ऐसे समय हो रहा है, जब देशभर में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर बड़ी नीति संबंधी घोषणा या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संदेश दे सकते हैं। हालांकि अभी तक संबोधन की रूपरेखा सामने नहीं आई है। देशवासियों की निगाहें शाम 5 बजे होने वाले इस संबोधन पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...