back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और इस महामारी को परास्त करने के लिए टीकाकरण को एक प्रभावी उपाय बताते हुए उन्होंने सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका लगाया गया था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के हमारे पास मौजूद कुछ तरीकों में एक टीकाकरण भी है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाएं। उन्होंने टीका के लिए सभी पात्र लोगों से कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है। पंजाब के संगरूर की रहने वाली निशा शर्मा ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। उनके साथ पुडुचेरी की पी निवेदा भी मौजूद थीं, जिन्होंने एक मार्च को प्रधानमंत्री को टीके की पहली खुराक दी थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को टीका लगाना उनके लिए एक यादगार पल था।

उन्होंने कहा, आज सुबह ही हमें पता चला कि प्रधानमंत्री टीके की दूसरी खुराक लेने आ रहे हैं। टीका लगाने के समय उनसे बातचीत भी हुई। उन्होंने पूछा भी कि मैं कहां से हूं। हमने साथ में फोटी भी ली। मेरे लिए यह बहुत यादगार पल थे। उनसे मिलने और उन्हें टीका लगाने का मौका मिला। निवेदा ने कहा कि उन्हें दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला और उन्हें बहुत अच्छा लगा।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...