back to top

पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में गुयाना पहुंचे, भेंट की गई जॉर्जटाउन की चाभी

जॉर्जटाउन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे और कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता को प्रगाढ़ करेगी। यह 50 साल से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है। मोदी का हवाई अड्डे पर गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, उनके समकक्ष मार्क एंथनी फिलिप्स और 12 से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने स्वागत किया जबकि होटल में ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल और बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली मौजूद थीं। अधिकारियों ने बताया कि मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन शहर की चाबी भी सौंपी गई।

मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर आए हैं और वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहुंचने पर एक्स पर लिखा, थोड़ी देर पहले गुयाना पहुंचा हूं। राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क एंथनी फिलिप्स, वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए आभार। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करेगी।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और इसे खास स्वागत बताया। साथ ही मंत्रालय ने कहा, यह 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा, होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मियामोरमोटली और गुयाना के कई कैबिनेट मंत्रियों ने विशेष स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री को जॉर्जटाउन के मेयर ने जॉर्जटाउन शहर की चाबी सौंपी जो भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे। वह 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले यहां आए प्रवासी भारतीयों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3,20,000 लोग हैं। मोदी दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें नाइजीरिया की यात्रा भी शामिल है जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की तथा भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। मोदी की नाइजीरिया यात्रा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस पश्चिमी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी।नाइजीरिया से मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील गए। ब्राजील में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर सहित वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

सोमवार को शिखर सम्मेलन के एक सत्र में अपने संबोधन के दौरान मोदी ने कहा कि भारत का जी-20 का विषय एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य था जो उतना ही प्रासंगिक है जितना नवीनतम शिखर सम्मेलन। मंगलवार को मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और ब्राजील, इटली, इंडोनेशिया और पुर्तगाल, नॉर्वे, चिली, अर्जेंटीना, मिस्र, दक्षिण कोरिया के नेताओं से मुलाकात की तथा रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...