back to top

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई शिखर सम्मेलन ने यह दिखाया कि एआई की मदद से देश में जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है तथा किसान अपने पशुधन और डेयरी पर कैसे नजर रख रहे हैं।मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए लोगों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया।

हाल में संपन्न हुए एआई शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दो उत्पादों ने दुनियाभर के नेताओं को हैरत में डाल दिया – पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर था। इसमें बताया गया कि कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24 घंटे एआई सहायता की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरा भारतीय संस्कृति से संबंधित उत्पाद था। उन्होंने कहा,दुनिया भर के नेता ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे एआई की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की पीढ़ी के अनुरूप उन्हें ढाल रहे हैं।हाल में संपन्न हुए ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्राध्यक्षों, एआई के क्षेत्र से जुड़े वैश्विक नेताओं, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं और वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

डिजिटल धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब लोगों को बैंकों से केवाईसी (यानि अपने ग्राहक को जानें) अद्यतन कराने या दोबारा केवाईसी कराने के संदेश मिलते हैं, तो स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठता है कि जब यह पहले ही किया जा चुका है तो इसे दोबारा क्यों किया जाए।उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आपसे आग्रह है, झुंझलाइए नहीं, ये आपके पैसे की सुरक्षा के लिए ही है।’’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के बैंक खाते की सुरक्षा के लिए केवाईसी बेहद जरूरी है।मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी अपने-अपने देशों का नाम रोशन कर रहे हैं और यह बात टी20 विश्व कप में साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ से हैं। इस सूची में हर्ष ठाकर और श्रेयस मोवा जैसे कई नाम शामिल हैं, जो कनाडा और भारत दोनों का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हैं।प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी जयंती 24 फरवरी को है।उन्होंने कहा, अम्मा जयललिता जी तमिलनाडु भर के लोगों के दिलों में बसी हैं। मोदी ने सदियों पुरानी मामंगम परंपरा का भी जिक्र किया जिसे अक्सर केरल कुंभ कहा जाता है जो लगभग 250 वर्षों के बाद फिर से जीवंत हो उठी है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने किसानों की दी बड़ी सौगात, 2.51 लाख खातों में ट्रांसफर हुए 460 करोड़ रुपये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना...

सुपर-8 का घमासान… कीवी बल्लेबाजों का मास्टरप्लान, पाकिस्तानी स्पिन के ‘जाल’ को काटने की तैयारी

कोलंबो। न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण ग्रुप दो के शुरूआती मैच में पाकिस्तान का सामना...

प्रधानमंत्री ने एआई व डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ कृषि,शिक्षा में एआई की संभावनाओं पर मंथन की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एआई व डीपटेक स्टार्टअप के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ शुक्रवार को बैठक की और कृषि, पर्यावरण...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने...

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, अमिताभ बच्चन को सपोर्टिंग रोल के लिए सम्मान

21 फरवरी की शाम आयोजित 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा। इस साल अवॉर्ड नाइट पर पुष्पा...

मोदी-लूला वार्ता: भारत और ब्राजील ने 30 अरब डॉलर का वार्षिक व्यापार लक्ष्य तय किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच व्यापक वार्ता के बाद, भारत और ब्राजील ने...

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन बोले-‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से दीर्घकालिक नीतिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को लागू करने से मजबूत निर्णय लेने...