back to top

पीएम मोदी, खड़गे व राहुल गांधी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जयंती पर श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने कहा- मनमोहन सिंह की विनम्रता एवं ईमानदारी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर शुक्रवार को देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और विभिन्न भूमिकाओं में देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे व राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह की विनम्रता एवं ईमानदारी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके साहसिक निर्णय, और मज़बूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। 26 दिसंबर, 2024 को उनका निधन हो गया। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, हम राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हैं। वे भारत के आर्थिक परिवर्तन के एक सूत्रधार थे। वह विनम्रता और बुद्धिमत्ता के धनी थे तथा सबके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार करते थे और अपने कार्यों से अपनी बातों को ज़्यादा प्रभावशाली बनाते थे।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों के दृष्टिकोण ने अवसरों के नए द्वार खोले, एक समृद्ध मध्यम वर्ग का निर्माण किया और अनगिनत परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला। खड़गे ने कहा, “वह निष्पक्षता और समावेशिता में गहराई से विश्वास करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले कल्याणकारी उपायों के माध्यम से विकास और करुणा साथ-साथ चलें। उनके नेतृत्व ने हमें दिखाया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी न केवल संभव है, बल्कि शक्तिशाली भी है।

उनके मुताबिक, भारत की पीढ़ियों के लिए वह ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के एक चिरस्थायी प्रतीक बने रहेंगे तथा एक मज़बूत और अधिक समावेशी भारत की आकांक्षाओं वाली उनकी विरासत जीवित रहेगी।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय, और मज़बूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि सिंह की सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मनमोहन सिंह को याद किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी दूरदर्शिता से डॉ. मनमोहन सिंह जी देश को असाधारण प्रगति के रास्ते पर लाए और एक समावेशी आर्थिक मजबूती के जरिये गरीब, दलित, वंचित समेत सभी तबकों को समृद्ध किया। प्रियंका गांधी ने कहा,उनकी विनम्रता, सादगी, मेहनत, ईमानदारी और देश के प्रति अटूट समर्पण हम सबकी प्रेरणा का स्रोत हैं। नमन।

RELATED ARTICLES

इंग्लैंड के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को 168 रन पर समेटा, सोफी डिवाइन के वनडे करियर का अंत

विशाखापत्तनम। इंग्लैंड की स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महिला विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन पर आउट...

स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व कानिर्वहन होनी चाहिए : राष्ट्रपति

गाजियाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान...

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

गाजियाबाद । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।...

छठ पूजा : जोड़े-जोड़े फलवा, सुरुज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो…

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, लखनऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, सीएम योगी ने भी दिया अर्घ्य लखनऊ। जोड़े-जोड़े...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

451वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी महाविद्यालय डिपार्टमेंट आॅफ...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहे मौजूदलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 41वां छठ...

व्रतियों ने किया खरना, आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

छठ पूजा : 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनकलखनऊ। आस्था और विश्वास के...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला

विशेष दीवान का आयोजन किया गयालखनऊ। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी मे ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़...

सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं

9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का द्वितीय दिवस लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का का दूसरा दिन बहुत...