back to top

पीएम मोदी ने म्यामां के स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से कोविड-19 पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को म्यामां की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ कोविड-19 के कारण उभरती स्थिति पर चर्चा की और साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 के कारण उभरती स्थिति पर चर्चा की और अपने शानदार द्विपक्षीय संबंधों और पड़ोस प्रथम की भारत की नीति की भावना के अनुरूप इस चुनौती से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर सू की से बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 से जुड़ी घरेलू और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और अपने अपने देश में इस महामारी पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों से एक दूसरे को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने भारत की पड़ोस प्रथम नीति में म्यामां को महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में रेखांकित करते हुए म्यामां को कोविड-19 के स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभावों से निपटने में हरसंभव मदद की तत्परता व्यक्त की। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में मौजूद म्यामां के नागरिकों को अपनी सरकार के हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न मौजूदा एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने में साथ काम करने और एक दूसरे के साथ सम्पर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...