back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ कोविड-19 संकट पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक एवं स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में, दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, अपने अच्छे मित्र राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ कोविड-19 महामारी पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि भारत चिकित्सा उत्पादों या दोनों देशों के बीच व्यापार की जाने वाली अन्य वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखने का पूरा प्रयास करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संकट के कारण उत्पन्न आर्थिक एवं स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में, भारत और इंडोनेशिया के बीच करीबी सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक दूसरे के यहां मौजूद अपने-अपने देश के नागरिकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि उनकी टीमें इस संबंध में हरसंभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आपस में संपर्क में रहेंगी। मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया भारत के विस्तारित पड़ोस में एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है, और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती दोनों ही देशों को इस महामारी से लड़ने में मदद करेगी।

विडोडो ने इंडोनेशिया को दवा की आपूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने रमजान के पवित्र महीने के लिए राष्ट्रपति विडोडो और इंडोनेशिया के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ समय से दुनिया के विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों के साथ, इस संकट और इससे निपटने के उपायों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...