back to top

पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी, ठेले वालों को बैंक से जा रहा है जोड़ा : सहगल

  • प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को प्रदेश के पांच लाख से ज़्यादा ठेले वालों से संवाद

  • गरीबी रेखा के नीचे वालों को सीएम जन आरोग्य योजना से जायेगा जोड़ा

  • टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट के तर्ज पर चलेगा लखनऊ का कैंसर संस्थान

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत देश के शहरी क्षेत्रों के रेहड़ी, पटरी, ठेले वाले, खोमचे वाले आदि लोगों को बैंकों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भी इसकी गहन समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में पांच लाख से ज़्यादा ठेले वाले, रेहड़ी वाले और छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों से संवाद करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री प्रदेश के 651 नगर निगमों में लगभग तीन लाख रेहड़ी, ठेले और खोमचे व छोटे-छोटे तीन लाख से ज़्यादा दुकानदारो को स्वनिधि योजना के तहत लोन वितरण करेंगे और इनसे संवाद स्थापित करेंगे।

सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हर परिवार को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाये। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गरीबी रेखा के नीचे सभी परिवारों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरी कार्यवाही कर रही है। प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना से वंचित लगभग दो करोड़ परिवारों को भी आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। लखनऊ स्थित लखनऊ में बने सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और अस्पताल को मुंबई स्थित टाटा कैंसर इन्स्टीट्यूट की तर्ज पर चलाया जायेगा। यह देश में एक अग्रणी कैंसर संस्थान होगा। यह संस्थान लगभग 805 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस संस्थान में आईपीडी, ओपीडी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,727 करोड रुपये के लोन स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार व स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आज तक 5.74 लाख नयी इकाईयों को 15,461 करोड रुपये के लोन वितरण किया गया है। प्रदेश में मौजूदा समय में 4000 धान क्रय केंद्र स्थापित है। अब तक 1,27,133.92 मीट्रिक टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि पिछले साल इस अवधि में धान की खरीद 11,988.52 एमटी की गयी थी।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...