back to top

यूपी पुलिस का भी नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती है। टीम वर्क से ही विपक्षी को मात दी जा सकती है। हम 150 रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोच बना रहे हैं। उनको 1.50 लाख रुपए मानदेय देंगे। यूपी पुलिस को अब देश भर में खेल प्रतियोगिता में अग्रणी रहना है। खेलो इंडिया से बड़ा बदलाव आया है। किसी भी खिलाड़ी का जीवन चुनौतीपूर्ण होता है। खिलाड़ी के साथ देश, प्रदेश, जिला और मोहल्ले का नाम भी रोशन होता है। हमने कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन कर खिलाड़ियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आसान बनाया।

479 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री शनिवार को लोकभवन में आरक्षी के पद पर चयनित 479 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान नियुक्ति में महिलाओं ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। ये महिलाओं के 20 फीसद कोटे से काफी ज्यादा है। प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए तमाम कदम उठा रही है। गांव में खेल का मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जिले में स्टेडियम बना रहे हैं। युवा कल्याण विभाग इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा। प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वालों और हिस्सा लेने वालों को नगद पुरस्कार दिया है।

खेल सारथी एप

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां कभी नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पहली बार प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहले पदक विजेताओं को नौकरी देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री के निर्देशन में खेल नीति बनाई गई। जल्द खेल सारथी एप लांच कर रहे, इससे सारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी। डीजीपी विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुरानी नियमावली की कमियों को दूर करते हुए कुल सीधी भर्ती कर दो प्रतिशत पदों को भरा जा सकेगा। उच्च कोटि के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

एक दर्जन अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी चयनित हुए। जल्द 521 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती करने जा रहे हैं। यूपी पुलिस अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर निवासी कुश्ती की खिलाड़ी दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार का नियुक्ति पत्र दिया गया। दिव्या ने कहा कि मुझे यूपी में जन्म लेने पर गर्व है। मैं पहले दिल्ली से खेलती थी। मेरे पापा मजदूर थे। बड़ी मुश्किल से सीखा। प्रदेश सरकार ने पदक जीतने पर पहले 50 लाख रुपए दिए थे। मेरे पति ओलंपिक की तैयारी करा रहे हैं।

खेलो इंडिया गेमचेंजर साबित हो रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण एवं खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...