back to top

शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स और निफ्टी में इतने अंक की गिरावट

मुंबई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 284.12 अंक की गिरावट के साथ 77,864.37 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.8 अंक फिसलकर 23,602.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

कोटक महिन्द्रा बैंक, इंफोसिस, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एशियन पेंट्स के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,362.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...