back to top

जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना बना रहा : सीडीएस जनरल रावत

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना बना रहा है।

जनरल रावत ने चुनिंदा पत्रकारों के एक समूह से कहा कि वायु रक्षा कमान अगले साल की शुरुआत में और पेनिसुलर कमान 2021 अंत तक शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना, भारतीय वायु रक्षा कमान के अधीन आएगी। लंबी दूरी की सभी मिसाइलें और वायु रक्षा से जुड़ी संपत्ति इसके दायरे में आएंगी। जनरल रावत ने कहा, भारत जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की पूर्वी और पश्चिमी कमान का विलय पेनिसुलर कमान में किया जाएगा। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के पास अलग प्रशिक्षण एवं सैद्घांतिक कमान और लॉजिस्टिक्स कमान भी होगी।

उन्होंने 114 लड़ाकू विमानों सहित बड़े सौदों की क्रमबद्घ तरीके से खरीदारी की नीति का समर्थन किया।

जनरल रावत ने कहा कि स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद नौसेना की तीसरे विमान वाहक पोत की मांग पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौसेना के लिए विमान वाहक पोत की तुलना में पनडुब्बियां प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...