पीयूष जैन को मिला मिलन उपलब्धि सेवा सम्मान 2024

वीर शासन जयंती मनाई गई
लखनऊ। जैन मिलन लखनऊ द्वारा रविवार को वीर शासन जयन्ती सिटी माण्टेसरी स्कूल गोमती नगर में मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ महावीर प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम संयोजक विशाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर अरविन्द कुमार जैन, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ठ अतिथि वीर अशोक मुथा जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, अध्यक्षता वीर अरविन्द कुमार जैन, डिप्टी सीईओ, यूरिडा, लखनऊ तथा मुख्यवक्ता पण्डित अखिलेश शास्त्री थे।
कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवन करके किया गया। वीर विशाल जैन ने स्वागत भाषण देते हुए आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा मिलन उपलब्धि सेवा सम्मान पर प्रकाश डाला। वीर बृजेश जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। पण्डित अखिलेश शास्त्री ने वीर शासन जयन्ती, गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डाला। तदोपरान्त स्वर्गीय राजवैध डा चन्द्र कुमार जैन एवं स्वर्गीय डा कुसुम लक्ष्मी जैन की स्मृति में उनके परिवार के सदस्यों वीर डा अरुण कुमार जैन, श्रीमती नीलम जैन, वीर डा संकल्प जैन, श्रीमती सृष्टि जैन ने जैन मिलन लखनऊ की ओर से मिलन उपलब्धि सेवा सम्मान 2024 वीर पीयूष जैन को प्रदान किया। इसके पश्चात वर्ष 2024 में हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने वीर शासन जयन्ती, गुरु पूर्णिमा एव भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मेघावी छात्र एवं छात्राओं को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के जैन समाज के धर्मावलम्बियों ने प्रतिभाग किया ।

RELATED ARTICLES

शतभिषा नक्षत्र और ब्रह्म योग में वरुथिनी एकादशी 24 को

लखनऊ। वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि मुख्य रुप से भगवान विष्णु...

युवाओं की सोच को दर्शाता है नाटक करवट बदलती जिंदगी

एसएनए में 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन तीन नाटकों का मंचनलखनऊ। मंचकृति समिति संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 17...

पृथ्वी दिवस पर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

50-50 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रोज भेजेंगेलखनऊ। गोमती को निर्मल बनाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को सुरक्षित करने के लिए आज से...

Latest Articles