back to top

पित्रोदा और रामगोपाल की बयानबाजी शर्मनाक: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा में हुए आंतकी हमले और एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा और सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा की गई बयानबाजी शर्मनाक है। पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी नेता बार-बार सेना और सैनिकों को अपमानित कर रहे हैं।

सेना की कार्वाई पर संदेह

सेना की कार्वाई पर संदेह जताकर वह कौन सा संदेश देना चाह रहे हैं ? देश की जनता आतंकियों का गुणगान और उनकी रिहाई करने वालों का हिसाब चुनाव में जरूर करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यालय में विभिन्न दलों से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के अवसर पर पत्रकारों से कहा, रामगोपाल पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शहादत पर संदेह जताकर किसे खुश करना चाह रहे हैं ? आखिर कौन सी वोट बैंक की मजबूरी है जो विपक्षी दल लगातार सेना के शौर्य और पराक्रम पर भी सवाल खड़े करने से भी नहीं हिचक रहे हैं ? पाण्डेय ने कहा कि आतंकियों को प्रश्रय देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। चरार-ए-शरीफ और हजरतबल की घटनाएं उनके चाल और चरित्र दोनों को दर्शाती हैं जब सेना के मनोबल को तोड़ते हुए न सिर्फ आतंकियों को सरकारी दावत दी गई बल्कि उन्हें बॉर्डर तक पहुंचाने का प्रबंध भी कराया गया।

राहुल की भाषा बोल कर देश के

उन्होंने कहा कि पित्रोदा राहुल की भाषा बोल कर देश के वीर जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। वह देश के 130 करोड़ लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पाण्डेय ने कहा, इन नेताओं और दलों में पाकिस्तान परस्त बनने की होड़ क्यों मची है ? यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आंतकियों को लेकर सवाल उठा रहा है। मैं विपक्ष के नेताओं से पूछता हूं कि क्या उन्हें भारतीय सेना और वायुसेना पर विश्वास नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के सामने आकर बताएं कि वे अपने नेताओं के बयानों से सहमत हैं या नहीं । उन्होंने कहा कि अब यह दलील नहीं चलेगी कि कांग्रेस इन नेताओं के बयानों से अपने को अलग करती है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...