back to top

NEET-UG रद्द करने और CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2024 को रद्द करने और पांच मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शीर्ष अदालत की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने अपील की गई है।इस परीक्षा में शामिल हुए 20 छात्रों द्वारा दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य को परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने की भी अपील की गई है।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 को लेकर सवाल उठाने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों की सीबीआई से जांच के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र और एनटीए से जवाब मांगा था। नयी याचिका में कहा गया है कि व्यापक अनियमितताओं और धांधली को देखते हुए पुन: परीक्षा से केवल योज्ञ छात्रों को चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश पाने में मदद मिलेगी।

अधिवक्ता धीरज सिंह के माध्यम से दाखिल की गई याचिका में कहा गया, मीडिया की खबरों के अनुसार प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है ऐसे में परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े होते हैं। इसमें कहा गया कि एनटीए द्वारा घोषित परिणाम से पता चला है कि 67 उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले हैं। इसमें कहा गया, उपरोक्त अनियमितताओं की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी या इस न्यायालय की देखरेख में समिति द्वारा गहन जांच की जानी आवश्यक है, ताकि बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों के साथ न्याय हो सके….।

याचिका में अनुरोध किया गया है कि न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को न्यायालय की निगरानी में शैक्षणिक पृष्ठभूमि की पड़ताल, फॉरेंसिक विश्लेषण और 620 तथा उससे अधिक अंक पाने वाले सभी उम्मीदवारों केसंबंध में जांच करने सहित परीक्षा बाद विश्लेषण का निर्देश दिया जाए।केंद्र और एनटीए ने बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत को बताया था कि उन्होंने एमबीबीएस और ऐसे अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले।,563 उम्मीदवारों के कृपांक रद्द कर दिए हैं।

केंद्र ने कहा था कि उनके पास या तो दोबारा परीक्षा देने या समय की हानि के लिए दिए गए कृपांक को छोड़ने का विकल्प होगा। यह परीक्षा पांच मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण परिणाम चार जून को घोषित कर दिए गये। बिहार में प्रश्नपत्र लीक होने तथा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

इन आरोपों को लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और कई उच्च न्यायालयों तथा उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दायर की गर्इं। कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर 10 जून को दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। नीट-यूजी 2024 परीक्षा में 67 छात्रों को 720 अंकों में से पूरे अंक मिले हैं जो कि नीट के इतिहास में अभी तक नहीं हुआ। इनमें से छह छात्रों ने हरियाणा के एक ही केंद्र पर परीक्षा दी थी जिसके बाद संदेह पैदा होने लगा। नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा किया जाता है।

RELATED ARTICLES

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र का आधार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षित एवं सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...