back to top

निजी अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन के इस्तेमाल के लिए ली जाए अनुमति : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी निजी अस्पतालों में भी ट्रूनेट मशीन के इस्तेमाल की आईसीएमआर से अनुमति लेने के निर्देश बुधवार को दिए। गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने टीम-11 की बैठक में ट्रूनेट मशीन के समीक्षा की। उन्होंने निजी अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए आईसीएमआर से अनुरोध करते हुए अनुमति लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ट्रूनेट मशीनों के जरिए तत्काल जांच हो जाएगी तो बहुत से निजी अस्पतालों में नॉन-कोविड मरीजों के इलाज में बहुत आसानी हो सकेगी और मरीजों तथा चिकित्सकों को भी सुरक्षा दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि योगी ने गाजियाबाद में एक बड़ी प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से इस बारे में अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

योगी ने चिकित्सा विभाग को आदेश दिया कि गाजियाबाद में भी कोविड-19 की एक बड़ी लैब स्थापित की जाए, जिससे गाजियाबाद के मरीजों की जांच उनके जिले में ही हो जाए और उन्हें इंतजार न करना पड़े। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, जेल विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा निजी अस्पतालों में बनी हेल्प डेस्क की समीक्षा की। उन्होंने सूचना विभाग को इसके वृहद प्रचार की निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 6500 से ज्यादा कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने 10,000 हेल्प डेस्क स्थापित करने का लक्ष्य दिया है। इसी कड़ी में आज सभी जिलों के विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं और जिलाधिकारियों को बताया गया है कि वह अपने-अपने जिलों में सभी जगह यह हेल्प डेस्क स्थापित करें ताकि इस महामारी से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार हो सके।

योगी ने कहा कि हर जिले में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित हो रही है। कलेक्ट्रेट, तहसील, ब्लाक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाने, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, निजी नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज, कारागार और राजस्व विभाग के दफ्तर, मुख्य विकास अधिकारी के सभी कार्यालयों में, उद्योग केंद्रों, औद्योगिक इकाइयों और मंडियों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो रही है। इसकी समीक्षा कल तक की जाएगी।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो लोग भी मास्क के बगैर दिखें, उनका चालान जरूर किया जाए। खासकर बड़े शहरों लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बरेली और मेरठ इत्यादि में व्यापक रूप से अभियान चलाकर मास्क पहनना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गुरुवार से 15 जुलाई तक घर-घर जाकर कोविड-19 मेडिकल स्क्रीनिंग के अभियान के सिलसिले में कल मेरठ मंडल के हर जनपद के जिला अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए हर तरह का उपकरण इंफ्रारेड थर्माेमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा मास्क एवं सैनिटाइजर आदि देने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ जाएगी और अगर वह किसी संदिग्ध व्यक्ति को रेफर करना चाहेगी तो उसका पूरा विवरण भरेगी। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर जिले में यह जो विवरण आएगा उसकी पूरी समीक्षा जिलेवार ही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह स्क्रीनिंग के बाद परिणामों पर भी नजर रखें ताकि हर हालत में लोगों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। पूरे प्रदेश में अगर स्क्रीनिंग और सर्विलांस का काम जल्दी होगा, हम मरीज तक जल्दी पहुंच पाएंगे और उसे जल्द इलाज दे पाएंगे तो मौत के आंकड़ों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने रैपिड एंटीजन टेस्ट को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। इस टेस्ट में डेढ़ से दो प्रतिशत सफलता मिल रही है। गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे मेरठ मंडल के लिए 50000 अतिरिक्त रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...