back to top

कोहली का सामना करते समय सही संतुलन की जरूरत : फिंच

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि पहले टेस्ट में विराट कोहली का सामना करते हुए मेजबान खिलाड़ियों को सही संतुलन बनाना होगा क्योंकि ज्यादा उकसाने पर भारतीय कप्तान विरोधी टीम के लिए बेरहम साबित हो सकते हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के बीच वाकयुद्घ, छींटाकशी और विवाद चलते रहते हैं। पिछली बार 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में कोहली और टिम पेन के बीच तीखी बहस देखी गई थी।

फिंच ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, कई बार मौके आएंगे जब तनाव पैदा होगा। इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है। कोहली को उकसाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर वह विरोधी टीमों के लिए बेरहम साबित हो सकता है। पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगा। इसके बाद कोहली अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आएंगे। फिंच ने कहा कि भारतीय कप्तान अब पहले से काफी शांतचित्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, अब वह काफी बदल गया है। मैदान पर काफी शांत रहता है और खेल के प्रवाह को समझता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल चुके फिंच ने कहा, मैं सबसे ज्यादा हैरान इस बात से था कि वह खुद कितनी तैयारी करता है। लेकिन वह अपनी टीम से ज्यादा विरोधी पर फोकस कभी नहीं करता। आईपीएल में भी वह अंतिम एकादश पर पूरा भरोसा रखता था।

मैदान पर कई बार कोहली से भिड़ चुके फिंच ने कहा कि उनका यह रूप देखना अच्छा लगा। उन्होंने कहा, हमने कई बेहतरीन श्रृंखलाएं खेली जिसमें एक खिलाड़ी के तौर पर वह अलग ही स्तर पर था और काफी आक्रामक भी। इस तरह उसे शांतचित्त देखकर बहुत अच्छा लगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...