back to top

गैस रिसाव के इतने दिन बाद भी लोगों की परेशानियों का अंत नहीं

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास आर आर वेंकेटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स संयंत्र से स्टाइरीन गैस रिसाव की घटना में पांच साल के मणिदीप के पिता की मौत हो गई और मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैस के प्रभाव के कारण उसकी खुद की आंखे नहीं खुल पा रही हैं।

परिवार की दशा कुछ ऐसी है कि उन्हें मणिदीप के पिता गोविंद राजू की मौत की खबर तब मिली जब उनकी तस्वीर मीडिया में देखी और फिर वे शुक्रवार को अस्पताल भागे। संयोग से राजू इस संयंत्र में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे। शनिवार को उसे एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान ले कर गए थे, जहां विशेषज्ञों ने उसकी जांच की और वह कुछ क्षण के लिए ही आंखें खोल सका।

मणिदीप की एक रिश्तेदार ने बताया, “उसके पैर पर भी चोट लगी है। उसने आखिरकार अपनी आंखें खोलीं लेकिन वह चल नहीं पाया। हम उसे किसी तरह से ले गए और अंतिम संस्कार से पहले उसे उसके पिता की पार्थिव देह दिखाई।” बच्चे की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें गैस के रिसाव के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

इसी तरह की कहानी नौ वर्षीय ग्रीष्मा के परिवार की है। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता अस्पताल में बीमार पड़े हैं। उसके एक रिश्तेदार ने बताया, “ग्रीष्मा की मौत गुरुवार को ही हो गई थी लेकिन आज तक हम उसकी मां को यह खबर नहीं सुना पाए।” उन्होंने बताया, “पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह परिवार को उसका शव दिया गया है और इसके बाद ही मां को इस त्रासदी के बारे में बता सके।” ग्रीष्मा का भाई भी गैस के रिसाव से प्रभावित हुआ है लेकिन वह जल्दी इससे उबर गया और उसे उसके रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है।

विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में सांस लेने में परेशानी, जी घबराने, आंखों में जलन और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में 200 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। विशाखापत्तनम जिले के प्रभारी मंत्री के कन्ना बाबू ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़ितों से बात की। उन्होंने कहा कि सभी मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “एहतियात के तौर पर, हम लोगों को उनके गांव लौटने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्हें शहर में राहत शिविरों में सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है।”

RELATED ARTICLES

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

कप्तान शाई होप का आकर्षक अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व...

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा)...

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय होलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार...

उत्तराखंड भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारंभ

लोकसंस्कारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारम्भ हो चुका है। होलियार अपने मधुर...

शूटिंग में रियल लोकेशंस को ज्यादा शामिल किया गया : कुशल श्रीवास्तव

लखनऊ के कुशल श्रीवास्तव ने पर्दे पर उतारी कारगिल योद्धा की सच्ची कहानीलखनऊ। कारगिल युद्ध के दौरान सेना से प्रभावित होकर लखनऊ के कुशल...