back to top

रात में कम सोने वालों को हो सकता है हार्ट संबंधी बीमारी, अच्छी नींद के लिए करें ये काम, आइये जानें

कॉलेज टाउनशिप (अमेरिका)। अमेरिका के लगभग 10 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं और लाखों अन्य लोग अच्छी नींद नहीं आने की शिकायत करते हैं। अनिद्रा को लेकर किए जा रहे एक शोध में पता चला कि खराब नींद के कारण ह्म्दय रोग सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन में मनोचिकित्सा और व्यवहारिक स्वास्थ्य, तंत्रिका विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. जूलियो फर्नांडीज-मेंडोजा ने इस शोध में जिन बिन्दुओं पर चर्चा की है उनमें नींद की जरूरत, किशोरों को वयस्कों की तुलना में अधिक नींद की जरूरत क्यों होती है, और बिना दवा के कैसे अच्छी नींद ले सकते हैं, शामिल हैं।

युवाओं को कितनी नींद जरूरी?

रात में लगभग सात से आठ घंटे की नींद लेने वाले व्यस्कों का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य आमतौर पर सबसे अच्छा होता है और ज्यादा समय तक जीते हैं। लेकिन उम्र के साथ ये सुझाव थोड़े बदल जाते हैं। जिन व्यस्कों की उम्र 65 वर्ष से अधिक उनके लिए रात में केवल छह से सात घंटे की नींद भी काफी हो सकती है। इसलिए, अगर कोई बुजुर्ग स्वस्थ हैं तो उन्हें इस बात पर चिंतित नहीं होना चाहिए कि वे केवल छह घंटे की नींद ले पा रहे हैं। युवाओं को सबसे अधिक कम से कम नौ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है और कुछ छोटे बच्चों को इससे भी अधिक की जरूरत हो सकती है।

कम नींद लेने से शरीर को होंगे ये नुकसान

हमारी टीम ने सबसे पहले पाया कि अनिद्रा की शिकायत करने वाले लोगों में उच्च रक्तचाप और ह्म्दय रोग का जोखिम अधिक होता है। किशोरों और वयस्कों दोनों में, हमने पाया कि अनिद्रा और कम नींद के कारण तनाव, हार्माेन का स्तर और सूजन जैसी समस्याएं हो सकते हैं। आमतौर पर इस तरह के लक्षण ह्म्दय रोग से पहले दिखाई देते हैं।

नींद की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए क्या है जरूरी

कैफीन और शराब का कम सेवन, धूम्रपान न करना, नियमित रूप से व्यायाम, ये ऐसी आदतें हैं जो अच्छी नींद में मदद करते हैं। मैं सलाह देता हूं कि भोजन को न छोड़ें, रात को बहुत देर से भोजन न करें और बहुत ज्यादा भोजन भी न करें। लेकिन लंबे समय से नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों को व्यवहार में और बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। अध्ययन छह नियमों को मानने की सलाह देता जो आपकी नींद में सुधार कर सकते हैं। ये नियम ऐसे हैं जिनका पालन करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और फिर उसके बाद आप यह तय कर सकते हैं कि इन नियमों को अपनी जीवनशैली में कैसे अपनाना है।

  • सबसे पहला: चाहे कुछ भी हो आप हर दिन एक ही समय पर उठें। चाहे आपको कितनी भी नींद आए। यह आपके नींद-जागने के चक्र को स्थिर करेगा।
  • दूसरा: सोने और संभोग के अलावा बिस्तर पर कोई भी अन्य काम न करें।
  • तीसरा: जब आपको नींद न आए तो बिस्तर पर बेवजह न लेटे रहें। इसके बजाय बिस्तर से उठें, अगर हो सके तो दूसरे कमरे में जाकर ऐसी कोई गतिविधि करें जो मजेदार या आरामदेह हो। जब आप सोने के लिए तैयार हों, तभी बिस्तर पर वापस जाएं।
  • चौथा: खराब नींद के बाद भी अपने रोजाना के कामकाज जारी रखें। दिन के समय नींद की कमी को पूरा करने की कोशिश न करें। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है और पिछली रात अच्छी नींद नहीं आई तो दिन या शाम के दौरान झपकी न लें, न सोएं।
  • पांचवां: बिस्तर पर तभी जाएं जब आपको वास्तव में नींद आ रही हो।
  • छठा: कम से कम पांच घंटे की नींद से शुरुआत करें और फिर इसे साप्ताहिक रूप से 15 मिनट तक बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...