back to top

लल्लू की गिरफ़्तारी के खिलाफ पार्टी चलाएगी महाअभियान : आराधना मिश्रा

लखनऊ। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी। हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।

आराधना मिश्रा मोना ने पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं।फर्जी मुकदमे और जेल की सलाखें सेवाकार्य को रोक नहीं पाएगीं। हमारी पार्टी देश निर्माता श्रमिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। कांग्रेस पार्टी लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ महाअभियान चलाएगी। हम गांव-गांव, हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से ज़्यादा लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया। 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुआ और आज हम पगिर से सेवा का संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे।

सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 34 करोड़ रुपये श्रमिकों को टिकट के लिए दिया। 54 करोड़ महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिकों को टिकट के लिए दिया। 5 करोड़ रुपये राजस्थान सरकार ने अकेले उत्तर प्रदेश के मजदूरों के टिकट के लिए खर्च किया। सोमवार को ही महासचिव प्रियंका गांधी ने 1600 श्रमिकों को ट्रेन से गोरखपुर मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भेजा है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा।
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी में लागू नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं। लेकिन एक भी भाजपा का नेता गरीब की सेवा करते नहीं दिखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री पतंगबाजी में लगे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों-भाईयों को राहत मिले। लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कान खोलकर सुन लें कि हमारा मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सेवाकार्य को और तेज कर रहे हैं। देश निर्माताओं की जी-जान लगाकर सेवा करेंगे, भाजपा सरकार चाहे जितना दमन करे मगर हम सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...