back to top

वंचित वर्ग की आवाज बना भागीदारी साहित्य उत्सव :असीम अरूण

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भागीदारी साहित्य उत्सव रविवार को भागीदारी भवन गोमती नगरए लखनऊ में असीम अरुण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण एवं गण्यमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में असीम अरुण द्वारा समाज के वंचित वर्गों को परिभाषित करते हुए विभाग के प्रयासों एवं सामाजिक न्याय हेतु बृहद स्तर पर किए जा रहे नवीन पहलों के संबंध पर चर्चा की गई।

उन्होंने अफरमेटिव एक्शन, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेण्डर्स कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण इत्यादि विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए भविष्य में सामाजिक न्याय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मौजूदा दौर में दलित साहित्य और उसका प्रभाव पर चर्चा करते हुए डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण, दलित साहित्य के स्तम्भ शिवराज सिंह बेचैन व शरण कुमार लिंबले द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने विमर्श के दौरान कहा कि दलित साहित्य किसी जाति, धर्म, क्षेत्र, प्रदेश या देश से ही जुड़ा न होकर समस्त वंचित वर्गों का साहित्य है, जिसमें आज सभी जाति धर्म क्षेत्र के लेखक अपना योगदान दे रहे हैं, जिसके मूल में स्वतंत्रता एवं अधिकार की भावना निहित है।

हाशिए के लोगों के सिनेमा पर चर्चा करते हुए फिल्मकार अतुल तिवारी एवं गीतकार डॉक्टर सागर ने विचार व्यक्त किया कि सिनेमा अब और अधिक संवेदनशील हो रहा है। फिल्म आर्टिकल 15 की क्लिपिंग के माध्यम से दर्शाया गया कि कैसे समाज विभिन्न जाति वर्गों में आंतरिक वर्गीकरण से भी प्रभावित है। डॉक्टर सागर ने कहा कि वंचित वर्ग का सिनेमा में प्रतिनिधित्व बढ़ने के साथ ही हाशिए के लोगों का सिनेमा भी मुखर होकर आएगा।सम्मिलित बनाम उपेक्षित सेशन के दौरान प्रोफेसर संघमित्रा आचार्य, प्रोफेसर कौशल पंवार और शाजिÞया इल्मी द्वारा समस्त वंचित वर्गों अनुसूचित जाति, महिला एवं अन्य वंचित समुदायों के अधिकारों पर संवेदनशीलता के साथ भविष्य के स्वरूप पर विमर्श किया गया।

ट्रांसजेंडर विषय पर सामाजिक मान्यता और समानता पर समुदाय के सम्मानित व्यक्तित्व एवं समाज सुधारकों शिवेन गुरेजा, गजानन सिंह, फ्रसिस सुंडी, सुमन मोहाकुड, कीर्ति कुमार, डॉक्टर संजना सिमन और नीलोफर द्वारा ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी ने संवाद किया और ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला गया।

हमारा समाज हमारी भागीदारी विषय पर असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री, प्रोफेसर टी वी कट्टीमनी, गुरु प्रकाश पासवान ने युवा वंचित वर्ग के भविष्य पर प्रकाश डाला गया जिसमें रोटी.-बेटी के साथ आज पूंजी के संबंधों का उदाहरण देकर बताया कि आज संवाद से समाधान का दौर है जहां सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही डॉक्टर नीना गुप्ता, डॉक्टर राज गौरव और डॉक्टर विशाखा सेन द्वारा लिखी पुस्तक मिथए माइथोलॉजी एंड माइथोलॉजिकल नैरेटिव्स का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर बी आर अम्बेडकर के योगदान और व्यक्तित्व पर विमर्श के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...