back to top

’83’ में पीआर मान सिंह के किरदार में पंकज त्रिपाठी

मुंबई। इस वर्ष की शुरूआत में, 83 के निमार्ताओं ने टीम के सभी सदस्यों के करैक्टर पोस्टर का खुलासा करते हुए, क्रिकेट की दुनिया में भारत को हाईलाइट किया था। टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक पीआर मान सिंह थे जिन्होंने टीम के लिए एकमात्र स्टाफ सदस्य के रूप में काम किया और मैनेजर के रूप में कर्तव्य निभाया और सब कुछ अरेंज किया क्योंकि टीम के पास उस समय कोई स्टाफ नहीं था, कोई कोच नहीं था और उनके साथ कोई शेफ नहीं था।

उनके पास कोई नहीं था, ऐसे में पीआर मान सिंह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गए और विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में सब कुछ अरेंज किया। रील लाइफ पीआर मान सिंह का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं और इस बारे में बात करते हुए निर्देशक कबीर खान ने कहा कि लंबे समय से मैं पंकज त्रिपाठी की प्रतिभा का प्रशंसक रहा हूं। वह सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और मेरे दिमाग में, पीआर मान सिंह की भूमिका में पंकज बिल्कुल परफेक्ट मैच थे।

मान सिंह का किरदार दर्शकों के लिए एक खोज की तरह होगा। मैनेजर के रूप में, वह 1983 की विजेता टीम के एक अभिन्न सदस्य थे और खिलाड़ी अक्सर मुझसे कहते थे कि मान भाई के बिना यह मुमकिन नहीं हो सकता था। कहने की जरूरत नहीं है कि पंकज ने मान सिंह के किरदार को दोहराने में उल्लेखनीय काम किया है। ह्व पीआर मान सिंह ने विश्व कप में भारत की जीत में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वह 1987 के विश्व कप के दौरान भी टीम का प्रबंधन कर रहे थे, जहां भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया था। 1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म ’83 में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने में कपिल डेविल्स के सफर को दशार्या जाएगा।

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ’83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की रिलीज को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...