मुंबई। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। हाल ही में ये खबरें आई थी कि पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है।
इस वीडियो में पलक तिवारी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रही है। फैन्स उनकी पहली फिल्म को लेकर खूब एक्साइटेड हैं। पलक तिवारी की फिल्म ‘रोजी’ के पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कंप्यूटर के आगे बैठी हुई हैं और एक स्पाई की तरह पोज दे रही हैं।
वीडियो में पलक तिवारी की आंखों में गुस्सा नजर आ रहा है। पलक तिवारी की इस फिल्म का नाम ‘रोजी’ है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: घबराहट, एक्साइटेड और खुद पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। बता दें, पलक तिवारी की इस फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं।
पलक इंस्टाग्राम पर अकसर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनके फोटो और वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। पलक तिवारी, श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी। रेयांश श्वेता और अभिनव का बेटा है।