back to top

पाकिस्तानी बलों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गोलाबारी की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, मंगलवार को सुबह करीब पौने आठ बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास मानकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा मोर्टार दागे थे। उसने पिछले शुक्रवार को भी सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद एशो नाइक ने मार्च में संसद को बताया था कि एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 646 घटनाएं घटीं। वर्ष 2019 में पाकिस्तानी बलों ने 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

RELATED ARTICLES

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...