back to top

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पिछले 12 घंटे में पाकिस्तान ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

प्रवक्ता ने कहा, सुबह करीब साढ़े सात बजे, पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की और मोर्टार दोगे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आखिरी जानकारी मिलने तक सीमा के दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं हैं। पाकिस्तान ने सोमवार रात भी पुंछ के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles