back to top

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने सीमा पर चौकियों, बस्तियों को बनाया निशाना

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच जगह रात भर सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया और गोलीबारी की। भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के हीरानगर सेक्टर में रात पौने दस बजे चंडमा, फकीरा, लोंदी, सतपाल और करोल कृष्णा को निशाना बनाया।

सुबह चार बजकर 25 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। भारत को गोलीबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोलीबारी से हालांकि सीमावासियों में तनाव उत्पन्न हो गया था, जिन्होंने पूरी रात जमीन के नीचे बंकर में बिताई।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles