back to top

पाकिस्तान ने की जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोलीबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास विभिन्न क्षेत्रों की अग्रिम चौकियों और गांवों में बिना उकसावे के मोर्टार दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत की तरफ किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तान (सेना) ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्वाई की।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, दिगवार और किरनी सेक्टरों में भी मोर्टार दागे। बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी दोपहर करीब 3.35 बजे शुरू हुई और इसके बाद शाम चार बजे डिगवार और किरनी सेक्टरों में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की और अंतिम खबर मिलने तक तीनों सेक्टरों में सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी के साथ गुरनाम सीमा चौकी क्षेत्र में भी अकारण गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 11.10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद बीएसएफ ने कड़ी जवाबी कार्वाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रात 1.20 बजे तक जारी रही।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...