back to top

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दो कर्मियों को छोड़ा

  • हिट एंड रन मामले में किया गया था गिरफ्तार
  • भारत के कड़े विरोध के चलते किया रिहा

नयी दिल्ली। पाकिस्तानी अफसरों ने सोमवार की शाम इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को रिहा कर दिया जिन्हें हिट एंड रन के एक मामले में कथित रूप से शामिल होने के लिये हिरासत में लिया गया था। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की कि दो भारतीय कर्मचारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा कर दिया है और वे भारतीय उच्चायोग लौट आये हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी ड्यूटी के लिये सुबह साढे आठ बजे उच्चायोग से (भारतीय समयानुसार) एक गाड़ी में निकले थे लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। भारत ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को सम्मन किया और दो अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया।

हिट एंड रन के एक हादसे में शामिल होने के लिये गिरफ्तार

पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर हिट एंड रन के एक हादसे में शामिल होने के लिये गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी (सीडीए) को विदेश मंत्रालय ने सम्मन किया और उसे डिमार्श जारी करके यह साफ कर दिया गया कि भारतीय अधिकारियों से कोई पूछताछ नहीं होगी या उनका उत्पीड़न नहीं किया जायेगा और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तानी अधिकारियों की है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों से दोनों भारतीय अधिकारियों को उनकी आधिकारिक कार के साथ तुरंत उच्चायोग वापिस भेजने के लिये कहा गया। भारत द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में निलंबित किए जाने के दो सप्ताह बाद यह घटना हुई है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे। इसके बाद भारत ने हुसैन और ताहिर को अवांछित करार दिया था।

उनके निष्कासन के बाद पाकिस्तान की एजेंसियों ने इस्लामाबाद में मिशन प्रभारी गौरव अहलुवालिया सहित भारतीय उच्चायोग के कई अधिकारियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी एजेंसियों ने दो मौकों पर उग्र रूप से अहलुवालिया की कार का पीछा किया जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...