back to top

अनुच्छेद 370: इमरान खान ने विश्व समुदाय की चुप्पी पर उठाया सवाल, कहा-कश्मीर मुद्दा हर मंच पर उठाएंगे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठाएंगे। खान ने मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई युद्ध होता है तो विश्व समुदाय इसका जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा, कश्मीर और पाकिस्तान पर विश्व की नजर है…मैं कश्मीर की आवाज को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने वाला दूत बनूंगा। खान ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के भारत सरकार के कदम को रणनीतिक गलती करार दिया।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अंतिम कार्ड खेलकर एक रणनीतिक गलती की है। मोदी और भाजपा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी क्योंकि उन्होंने कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है। खान ने कहा, भारत ने कर्फ्यू के दौरान जो कुछ किया, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहेंगे कि उसके लिए आप जिम्मेदार हो। जो भी मंच होगा, वहां मैं दूत बनूंगा और कश्मीर मुद्दे को हर मंच पर उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ भारत कोई आक्रामकता दिखाता है तो उनका देश पूरी ताकत से जवाब देगा। खान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास पूरी जानकारी है कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कार्यवाही की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, आप कार्यवाही कीजिए और मेरा यह संदेश है कि हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। आप जो भी करेंगे, हम उसका जवाब देंगे, हम अंत तक जाएंगे।

खान ने कहा, युध्य रोकने के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय संगठनों को हमारा संदेश है कि यदि युध्य होता है तो आप जिम्मेदार होंगे। उन्होंने दावा किया कि विश्व में समूची मुस्लिम आबादी सहित पूरा विश्व संयुक्त राष्ट्र की ओर देख रहा है। खान ने संयुक्त राष्ट्र के आगामी वार्षिक सत्र का संदर्भ देते हुए कहा, आप देखेंगे कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कितनी बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलकर आएंगे।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...