back to top

पाकिस्तान : मंदिर में तोड़फोड़, मुसलमानों ने हिंदू परिवारों को हमलावरों से बचाया

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उग्र भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ की और 300 हिंदू परिवारों पर हमले का प्रयास किया लेकिन दशकों से पड़ोस में साथ रह रहे स्थानीय मुसलमानों ने भीड़ को इलाके में घुसने नहीं दिया। मीडिया में बुधवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

यह घटना रविवार को शीतल दास परिसर में हुई, जहां करीब 300 हिंदू परिवार और 30 मुस्लिम परिवार रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि काफी आदमी परिसर के एकमात्र द्वार के बाहर एकत्र हो गए थे और इनमें से कई लोगों का हिंदू परिवारों पर हमला करने का इरादा था। हालांकि, परिसर में और इसके आसपास रहने वाले मुसलमान तुरंत द्वार पर पहुंचे और भीड़ को इलाके में घुसने से रोका।

एक हिंदू व्यक्ति ने कहा, सूचना दिए जाने के बाद कुछ ही मिनटों में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एक अन्य हिंदू व्यक्ति ने कहा, उग्र भीड़ के कुछ लोग मंदिर तक पहुंच गए और इसमें तोडफ़ोड़ का प्रयास किया। एक्सप्रेस ट्िरब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ हिंदू परिवारों पर हमला करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया।

हालांकि, अन्य चश्मदीदों ने कहा कि घटना के दौरान तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि स्थानीय मुस्लिम परिवारों ने विरोध कर हमलावरों को अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों पर हमले से रोका। इस घटना के बाद मंगलवार तक 60 से अधिक हिंदू परिवार शहर के अन्य इलाकों में चले गए थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...