back to top

पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी। इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा पाकिस्तान के सैन्य बलों को सौंप दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि चूंकि अब मेहमान टीम को राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है, इसलिए अब पुलिस के साथ सेना और रेंजर्स उनकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।

नकवी ने बृहस्पतिवार रात रावलपिंडी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मीडिया को बताया कि श्रीलंका की सरकार और बोर्ड ने दौरा जारी रखकर पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति अपना समर्थन जारी रखा है।उन्होंने पुष्टि की कि इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते थे।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान और श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के बीच निरंतर बातचीत से ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सेना प्रमुख मुनीर ने श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रमिता बंडारा तेनाकून को टीम की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, फील्ड मार्शल ने खुद श्रीलंका के रक्षा मंत्री और सचिव से बात की। मैं शुक्रगुजार हूं कि खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला करके बहुत बहादुरी दिखाई।

नकवी ने कहा कि उन्होंने खुद श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ लंबी बैठक की थी ताकि उन्हें आश्वस्त किया जा सके कि उनकी सुरक्षा पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने रावलपिंडी में सुरक्षा खतरों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद सितंबर 2021 में पाकिस्तान का अपना टेस्ट दौरा रद्द कर दिया था।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...