back to top

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तान ने सोमवार को पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में गोलाबारी की जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया।

सीमा पार से मोर्टार से हुई गोलाबारी में शनिवार को तीन नागरिक मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने गोलाबारी शुरू की और खबर लिखे जाने तक यह जारी थी। पाकिस्तानी रेंजरों ने भी हीरानगर सेक्टर के विभिन्न गांवों में रात में दौरान अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से चांदवा और आसपास के इलाकों में रविवार की रात करीब पौने नौ बजे गोलाबारी शुरू हुई और सुबह चार बजे तक चली। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने इसका करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...