back to top

जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलियां चलाने के साथ ही भारी हथियारों से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सुंदरबनी सेक्टर में दोपहर बाद करीब ढाई बजे सीमा पार से छोटे हथियारों और मोर्टार के साथ गोलाबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा बल इसका माकूल जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

जम्मू कश्मीर में इस साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढ़े हैं और 10 जून तक उसकी तरफ से 2,027 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। बीते दो हफ्तों में राजौरी और पुंछ सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन सैन्य कर्मी शहीद हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles