कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पंसार, करोल कृष्ण और गुरनाम सीमा चौकियों पर रविवार रात नौ बजकर करीब 40 मिनट पर गोलीबारी की, जिसका अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुहंतोड़ जवाब दिया।

दोनों ओर से देर रात तीन बजकर 10 मिनट तक गोलीबारी होती रही। इस वजह से सीमा के करीब गांवों में रहने वाले लोगों को भूमिगत बंकरों में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। भारत की तरफ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजम खान को डूंगरपुर मामले में दी जमानत

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को कथित डूंगरपुर मामले में बुधवार को जमानत दे दी। इस मामले...

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...