पाक सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तान की फौज ने जम्मू कश्मीर में पुंछ और राजौरी जिलों के अग्रिम इलाकों में शुक्रवार को गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट आने तक दोनो पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी। बहरहाल पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान के सैनिकों ने पुंछ के सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की।

प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles