back to top

4 सालों में रेल यात्रियों से जबरन वसूली को लेकर 73,000 से अधिक किन्नर गिरफ्तार

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गए एक सवाल के जबाव में कहा है कि पिछले चार वर्षों में रेल यात्रियों से जबरन धन वसूली के मामले में 73,000 से अधिक किन्नरों (ट्रांसजेंडर) को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से 20 हजार ऐसे हैं जिन्हें पिछले साल ही पकड़ा गया है।

यात्री अक्सर चलती ट्रेनों में किन्नरों द्वारा

अधिकारियों ने बताया कि यात्री अक्सर चलती ट्रेनों में किन्नरों द्वारा परेशान किए जाने कि शिकायत करते हैं जो ट्रेन में चढ़ जाते हैं और उनसे जबरन पैसों की वसूली करते हैं। उन्होंने बताया कि किन्नरों को पैसे देने से मना करने की नौबत में शारीरिक उत्पीडऩ का भी मामला सामने आया है, जिनमें उन यात्रियों में से कुछ को दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ऐसी घटनाओं की जाँच के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चला रहा है।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में, रेल मंत्रालय ने कहा कि 2015 से इस साल जनवरी तक यात्रियों से पैसे की उगाही करने के आरोप में कुल 73,837 किन्नर गिरफ्तार किए गए। उसमें कहा गया कि इनमें से, 2015 में कुल 13,546, 2016 में 19,800, 2017 में 18,526 और 2018 में 20,566 किन्नर गिरफ्तार किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस साल जनवरी में 1,399 किन्नर गिरफ्तार किए गए।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...