back to top

दुनिया में अब तक 7.26 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, जर्मनी में फिर लगेगा लॉकडाउन

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.26 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5.08 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.67 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। अब तक 3.06 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, रूस में बीते 24 घंटे में 28 हजार 80 संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हैं। यहां की राजधानी मॉस्को में बीते 24 घंटे में 75 संक्रमितों की मौत हुई है। इन सभी में पहले निमोनिया पाया गया था। बाद में जांच करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही अब तक यहां मरने वाले की संख्या 9945 हो गई है। मॉस्को में अब तक 6 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में पिछले हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। वहीं, इजराइल अपना वैक्सीनेशन प्रोग्राम तय समय से पहले शुरू कर सकता है। यहां के हेल्थ मिनिस्टर युली एडेलस्टीन ने रविवार को कहा- पहले वैक्सीनेशन के लिए 27 दिसंबर का समय तय किया गया था।

हालांकि, वैक्सीनेशन सेंटर्स पर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। ऐसे में हम अगले महीने से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकते हैं। फर्स्ट स्टेज में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इजराइल में बीते हफ्ते फाइजर की वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है। इजराइल में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2990 मौतें हुईं हैं। वहीं, ब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार 447 मामले सामने आए और 144 मौतें हुईं।

इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार हो गया है। यहां अब 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। देश के कई इलाकों में नए मामले बढ़े हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस के चीफ ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से 23 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियां में पाबंदियां सख्ती से लागू कराने के लिए कहा।

लॉकडाउन : जर्मनी ने जरुरी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की

बर्लिन। जर्मन सरकार ने देश में सख्त लॉकडाउन लागू होने से महज दो दिन पहले सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। देश में लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें, स्कूल आदि बंद रहेंगे और दो गज की दूरी के नियम का बेहद कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

देश के वित्त मंत्री पीटर अल्तमेर ने रविवार देर रात कहा, मैं आशा करता हूं कि लोग उन्हीं चीजों की खरीदारी करेंगे जिनकी उन्हें बहुत जरुरत है, जैसे किराना का सामान। उन्होंने कहा, हम जिनती जल्दी इस संक्रमण पर नियंत्रण पा लें, हमारे लिए उतना बेहतर होगा। चांसलर एंजेला मर्केल और जर्मनी के 16 राज्यों के गर्वनर रविवार को इस बात पर राजी हुए कि कोविड-19 को बढऩे से रोकने के लिए देश में बुधवार से 10 जनवरी तक सख्त लॉकडाउन लागू किया जाए।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

कांग्रेस ने अपने शासन में वोट के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी: PM मोदी

कलियाबोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वाेत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए...

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन…सुन श्रोता हुए भावविभोर

बेगम अख्तर चेयर के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम का भव्य आयोजनपद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजा भातखण्डे का मंचलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

देश के बंटवारे के दूसरे पहलू को दिखाती है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

वैचारिक टकरावों का बारीकी से चित्रण करने का वादा करती हैलखनऊ। भारत की आजादी और देश के बंटवारे पर अब तक कई फिल्में और...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज

जश्न-ए-आजादी मनाएगा गणतंत्र दिवस का भव्य महाउत्सवआसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरलखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति...

सदर मे भागवत कथा आज से, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगायालखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात...

रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजितलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...

लखनऊ में टीवी शो ‘तोड़ कर दिल मेरा’ सीजन 1 हुआ लांच

सीजन 1 की कहानी की बुनियाद एक अरेंज मैरिज पर आधारित हैलखनऊ। स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो टोड़ कर...