back to top

300 दुर्घटनाओं में से करीब 283 लोगों को अंग न मिलने से होती है मौत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। SGPGIMS के प्रशासन विभाग ने लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से प्रमुख डॉ. अर्चना शुक्ला गुरुवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आगेर्नाइजेशन – उत्तर प्रदेश (एसओटीटीओ-यूपी) और अस्पताल के तत्वावधान में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। 13वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में हुआ।

कार्यक्रम कुलपति प्रो आलोक कुमार राय के मुख्य भाषण के साथ आगे बढ़ा। डॉ. आर. हर्षवर्द्धन ने प्रारंभिक टिप्पणी की। उन्होंने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंकड़ों से अवगत कराया कि भारत में हर साल लगभग 5 लाख लोगों को अंगदान की आवश्यकता होती है। प्रत्यारोपण के लिए दानदाताओं की उपलब्धता की कमी के कारण देश भर में प्रतिदिन होने वाले लगभग 300 दुर्घटनाओं में से लगभग 283 लोगों की मृत्यु अंग न मिल पाने के कारण हो जाती है जबकि लगभग 17 लोगों को ही अंग दान से जीवन मिल पाता है। दर्शकों के लिए अंग और ऊतक दान पर कुछ प्रेरक वीडियो चलाये गये।

SGPGIMS के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो राजन सक्सेना ने अंग और ऊतक प्रतिज्ञा: एक आंदोलन बनाने का समय विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने अंगदान का संकल्प लेने पर जोर दिया, अंगदान के माध्यम से हम मृत्यु के बाद भी जीवित रह सकते हैं। उन्होंने ब्रेन स्टेम डेथ के बारे में बुनियादी जानकारी भी दी। SGPGIMS के चीफ एटीसी और विभागाध्यक्ष प्रो. राज कुमार ने विभिन्न प्रकार के अंग दान जैसे जीवित अंग दान और मृत अंग दान के बारे में बताया। नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो नारायण प्रसाद ने प्रकाश डाला कि 17 हजार किडनी, 50 हजार लीवर, 12 हजार अग्न्याशय भारत में अंग दान की वर्तमान आवश्यकता है।

हेपेटोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल ने 10 सबसे आम मिथकों के बारे में बात की, जिनमें अंग दान से शरीर में उत्परिवर्तन होता है, धर्म अंग दान पर प्रतिबंध लगाता है आदि। उन्होंने कोमा और मस्तिष्क मृत्यु के बीच अंतर समझाया। प्रतिभागियों में से दो लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के अलावा, संबद्ध महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र उपस्थित थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के भिन्न विभागों के सभी प्रशासनिक प्रमुख भी सत्र में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र दिये गये।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...