back to top

हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए है, वायनाड में बोलीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

वायनाड। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उन्हें कुछ व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है। उन्होंने यहां मनंतवाडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं।

वायनाड के अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। उन्होंने वायनाड के लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया। जारी कार्यक्रम में प्रियंका के दोपहर 12:15 बजे सुल्तान बाथरी और दोपहर।:30 बजे कलपेट्टा में सभा करने की बात कही गई।

राहुल गांधी के साथ दो दिवसीय वायनाड दौरे पर आईं प्रियंका ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में हिस्सा लिया था। प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो उनका पहला चुनावी मुकाबला था।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...