back to top

मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन, देश के प्रति प्रेम एवं एकता का दिया संदेश

मधुसूदन शर्मा/मथुरा संवाददाता।मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा” का जनपद स्तरीय कार्यक्रम सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज के ग्राउण्ड में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अमृत कलश का आगमन, पंच प्रण की शपथ, शहीद परिवारों का सम्मान, मेरी माटी मेरा देश एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित लघु चलचित्र प्रदर्शन, स्वतंत्रता संग्राम एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत जनपद की समस्त विकास खण्डों, नगर निकाय, ग्राम पंचायत आदि से अमृत कलश में मिटटी लाकर देश के प्रति प्रेम एवं एकता का संदेश दिया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मिटटी एकत्रित की गई, जिसे टैंक चैराहे पर लाया गया और टैंक चैराहा से सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज तक गाजे बाजे के साथ अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न वीर शहीदों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जिले के अधिकारियों आदि द्वारा पंच प्रण की शपथ ली गई तथा देश के अपने अपने योगदान हेतु संकल्प लिये गये। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी।

कार्यक्रम में ब्रज एवं देशभक्ति से संबंधित भजन व कीर्तनों का गायन हुआ तथा जिलाधिकारी द्वारा ब्रज की लोकप्रिय गायिका माधुरी शर्मा एवं भारत भूषण शर्मा एण्ड कम्पनी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, मथुरा द्वारा आजादी से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई तथा आजादी से संबंधित लघु फिल्म सभी को दिखाई गई और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाॅलें लगाई गई।

कार्यक्रम में मा. विधायक मांट राजेश चैधरी, मा. विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मा. विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, डीसी एनआएलएम दुष्यन्त सिंह, डीसी मनरेगा विजय पाण्डेय, बीएसए सुनील दत्त, डीआईओएस भास्कर मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...