back to top

होटल -ढाबों को लेकर जारी आदेश जनता का ध्यान बंटाने की चुनावी राजनीति, मायावती ने कसा तंज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य सरकार द्वारा होटल, ढाबों और रेस्त्रां में उनके मालिकों और कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा उनके परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य किये जाने पर तंज करते हुए इसे जनता का ध्यान बंटाने की चुनावी राजनीति करार दिया है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को एक्स पर राज्य सरकार के हाल के आदेश का जिक्र करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होटल, रेस्तराँ, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा, कावंड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही, फिर से काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम, जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है। उन्होंने कहा, वैसे तो खासकर खाद्य पदार्थों में मिलावट आदि को लेकर पहले से ही काफी सख्त कानून मौजूद हैं, फिर भी सरकारी लापरवाहीामिलीभगत से मिलावट का बाजार हर तरफ गर्म है, किन्तु अब दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवा देने आदि से क्या मिलावट का कालाधंधा खत्म हो जाएगा?

बसपा प्रमुख ने कहा, वैसे भी तिरुपति मन्दिर में प्रसादम के लड्डू में चर्बी की मिलावट की खबरों ने देश भर में लोगों को काफी दुखी एवं उद्वेलित कर रखा है और इसको लेकर भी राजनीति जारी है। धर्म की आड़ में राजनीति के बाद अब लोगों की आस्था से ऐसे घृणित खिलवाड़ का असली दोषी कौन? यह चिन्तन जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले मंगलवार को खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा था कि सभी होटलों, ढाबों, रेस्तरां आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच और सत्यापन किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के मुताबिक अब खान-पान के केंद्रों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि का नाम और पता लिखा होना अनिवार्य होगा। अब रसोइया और खाना परोसने वाले कर्मियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना जरूरी होगा और होटलारेस्तरां में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। आदित्यनाथ ने यह निर्देश हाल में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जिलों में खान-पान की वस्तुओं में कथित तौर पर मूत्र और थूक मिलाने की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद दिया है।

यह भी पढ़े : अमेरिका और सहयोगी देशों ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच तत्काल संघर्ष विराम का किया आह्वान

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया, चार मार्च को खेली जाएगी होली

भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता हैलखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है।...

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

कथा और नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी...