back to top

विपक्ष ने किसानों को भ्रम व झूठ में उलझाने की कि कोशिश : ज़फर इस्लाम

  • एमएसपी व मंडियों को को लेकर झूठ बोलकर किया जा रहा है गुमराह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डा सैय्यद जफर इस्लाम ने गुरूवार को कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। उन्होंने कहा कि समाज के हर के लोग केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हुए है। हम केंद्र व राज्य की जनहित की योजनाओं को बिना भेदभाव के गरीबों, दलितों, पिछडों, वंचितों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रहे है।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने किसानों को भ्रम व झूठ में उलझाने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है इसीलिए केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में कृषि विधेयकों का लाने का काम किया है, जिससे किसान को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। जिससे हमारे गांवों और किसानों को मजबूती मिले।

इस्लाम ने कहा कि किसानों की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता, विपक्षी दल किसानों को भटकाने की कोशिशे कर रहे है। लेकिन वे किसानों के हित में भाजपा सरकार द्वारा उठाये गए कदमों को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में उनकी उपज की अच्छी कीमत देने का काम भाजपा की सरकार लगातार कर रही है।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा समेत विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वह कहते हैं सरकार एमएसपी समाप्त कर देगी जबकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर किसानों को भ्रमित कर रही है। किसानों की जमीन हड़पने और एमएसपी नहीं मिलने और मंडियों को खत्म करने को लेकर झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और हम विपक्षी दलों की साजिशों को उजागर करने के लिए लगातार किसानों के बीच पहुंचकर उनको जागरूक करने का काम कर रहे है।

इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा ने हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा दिया हैं। इन दलो को अपने परिवार के विकास के अलावा कुछ नहीं सूझता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी खोयी हुई जमींन जो कि उत्तर प्रदेश में सूख चुकी है। उस राजनीतिक जमींन को अराजकता, झूठ, षडयंत्र का सहारा लेकर वापस हथियाना चाहती है।

उन्होंने ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वे हाथरस हिंसा को फैलाने के आरोपी के परिजनों से केरल में क्यों मिले। उन्होंने आरोपी के परिजनों से क्या बात की यह उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...