विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाने पर चर्चा तेज की: नायडू ने राहुल, पवार से की मुलाकात

नई दिल्ली। अंतिम चरण के चुनाव से एक दिन पहले विपक्षी नेताओं ने अगली सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने की कोशिशें तेज कर दी है। इसी कड़ी में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने यहां कांग्रेस और भाकपा नेताओं से मुलाकात की।

नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल

नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके साथ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने और एक संयुक्त विपक्षी गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुबह के नाश्ते पर भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की तथा उनसे एक साथ आने के लिए कहा। नायडू ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से भी मुलाकात की।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी

तेदेपा प्रमुख, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम एचुरी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं से कई दौर की चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके शाम को लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिलने की संभावना है।

एक सूत्र ने बताया कि नायडू ने

एक सूत्र ने बताया कि नायडू ने लगातार सभी नेताओं से कहा कि भाजपा को बाहर रखकर अगली सरकार बनाने के लिए हमें एक साथ आना चाहिए और मिलकर काम चाहिए। सूत्रों ने बताया कि नायडू ने गांधी से यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती हैं और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखनी चाहिए।

नायडू की तेदेपा राजग का हिस्सा रही है

नायडू की तेदेपा राजग का हिस्सा रही है और उसने कुछ महीने पहले गठबंधन छोड़ दिया था। नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी का विरोध करने वाले किसी भी दल का महागठबंधन में स्वागत है। विपक्षी दल अगली सरकार बनाने के लिए संयुक्त भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने पर जोर दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होने के बाद विभिन्न विपक्ष दलों के बीच चर्चा तेज हो सकती है

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

Latest Articles