back to top

विपक्षी दलों ने मुशर्रफ की फांसी की सजा निरस्त करने के निर्णय पर जताई आपत्ति

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने देशद्रोह के मामले में पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ की सजा एक शीर्ष अदालत द्वारा निरस्त किए जाने पर आपत्ति जताई है। मुशर्रफ इस समय स्व-निर्वासन में रह रहे हैं।

लाहौर उच्च न्यायालय ने पूर्व सेना प्रमुख को फांसी की सजा सुनाने के विशेष अदालत के निर्णय को सोमवार को असंवैधानिक करार दिया। विशेष अदालत ने देशद्रोह के मामले में छह साल तक चली सुनवाई के बाद 17 दिसंबर 2019 को 74 वर्षीय मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई थी।

मुशर्रफ इस समय स्व-निर्वासन में दुबई में रह रहे हैं। डॉन अखबार के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पीएमएलएन ने फांसी की सजा निरस्त करने के उच्च न्यायालय के निर्णय पर हैरानी और आपत्ति जताई। पीपीपी के केंद्रीय मीडिया कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि निर्णय से पार्टी चकित है।

पार्टी सांसद नफीसा शाह के हवाले से खबर में कहा गया, कानून के शासन के लिए आज का दिन दुर्भाज्ञपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाने वाली विशेष अदालत का गठन पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने किया था और इसमें देश के तीन उच्च न्यायालयों से न्यायाधीश शामिल थे।

शाह ने कहा कि विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की जा सकती थी, न कि उच्च न्यायालय में। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के हत्यारों को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीएमएल-एन के सीनेटर मुशाहिदुल्ला खान ने भी निर्णय पर आपत्ति जताई।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...