back to top

हिरासत में एक व्यक्ति की हत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतापगढ़ (उप्र)। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में एक मानसिक रोगी ने हिरासत में एक व्यक्ति की कथित तौर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि विवाद के एक मामले को लेकर पुलिस की 112 सेवा के कर्मियों ने आमापुर र्बेा इलाके के रहने वाले मिठाईलाल (50) को हिरासत में लेकर रानीगंज थाने में रखा था।

वहीं शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को रेलवे पुलिस लाइन में घूम रहे मानसिक रोगी इंद्रपाल को भी थाने में लाकर बैठा दिया गया था। उन्होंने बताया कि रात में इंद्रपाल ने थाना परिसर में रखे फावड़े से मिठाईलाल पर हमला कर दिया। चीख-पुकार पर पुलिसकर्मी दौड़े और गंभीर रूप से घायल मिठाईलाल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मिठाई लाल को प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल राजितराम गुप्ता और राकेश कुमार तथा आरक्षी शुभम खरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा थाना प्रभारी मृत्युंजय मिश्र और रानीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान के खिलाफ जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी को सौंपी गई है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...