back to top

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस घटना के साथ ही पश्चिम एशिया में इस युद्ध में मारे गए भारतीय नागरिकों की संख्या आठ हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए के अनुसार कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले के दौरान उसके बिजली और जल शोधन संयंत्र परिसर की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह कुवैत में एक जल अलवणीकरण संयंत्र पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्युै पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास ने कहा,वह हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। अधिकारियों ने इस घटना को बर्बर हमला करार दिया है। हालांकि जिस संयंत्र को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा जौहर हयात ने भी हमले में भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावों से निपटने के लिए तकनीकी और आपात प्रतिक्रिया दलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। हयात के अनुसार, विशेषज्ञ टीम सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए क्षतिग्रस्त परिसर को सुरक्षित करने में जुटी हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में बिजली और पानी आपूर्ति नेटवर्क की संचालन क्षमता सामान्य बनी हुई है। पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात में हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट की गई मिसाइलों के मलबे के सड़क पर गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...