back to top

देश में एक दिन संक्रमित की संख्या 20 हजार से कम, 17,652 और लोग संक्रमण मुक्त

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में लगातार सात दिन से रोजाना कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 16,946 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 17,652 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

वहीं, भारत में कोरोना वायरस से मौत के मामलों में भी कमी आ रही है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से कम मौत के मामले सामने आए हैं। उसने बताया कि भारत में आज की तारीख में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। वहीं, मृत्यु दर 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय मृत्यु दर से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मामले पांच हजार से कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 10,146,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 82.67 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

उसने बताया कि केरल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,158 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,009 और छत्तीसगढ़ में 930 लोग इस अवधि में ठीक हुए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 76.45 प्रतिशत लोग सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। वहीं, केरल में सबसे अधिक 6,004 नए मामले भी सामने आए।

इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में क्रमश: 3,556 और 746 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 198 लोगों की मौत हुई। उसने बताया कि मौत के 75.76 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेश में सामने आए। इसमें से महाराष्ट्र के सबसे अधिक 70 लोग थे। इसके बाद केरल के 26 और पश्चिम बंगाल के 18 लोग थे।

RELATED ARTICLES

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...