back to top

One day Ranking : कोहली दूसरे स्थान पर बरकरार, बुमराह गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार को जारी एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। कोहली और रोहित के क्रमश: 857 और 825 अंक हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी सूची में 865 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

गेंदबाजी में बुमराह 690 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 737 अंक के साथ शीर्ष चल रहे हैं। बोल्ट के बाद बांग्लादेश के मेहदी हसन (725), अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान (708) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (691) का नंबर आता है। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा विश्व कप सुपर लीग सीरीज के पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश के आफ स्पिनर हसन शीर्ष दो में जगह बनाने वाले अपने देश के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने। नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए हसन ने दो मैचों में 30 रन देकर चार और 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे वह तीन स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंचे।

आलराउंडर साकिब अल हसन ने 2009 में पहली बार गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक 2010 में दूसरे स्थान के साथ शीर्ष दो में जगह बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बने थे। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में छह विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी आठ स्थान के फायदे से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों ही एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मुशफिकुर रहीम चार स्थान आगे बढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने 84 और 125 रन की पारी खेली। महमूदुल्लाह 54 और 41 रन की पारियां खेलने के बाद दो स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीर दूसरे मैच में 44 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद 11 स्थान के फायदे से हमवतन पीडब्ल्यूएच डिसिल्वा के साथ संयुक्त 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डिसिल्वा को आठ स्थान का फायदा हुआ। श्रीलंका के गेंदबाज धनंजय डिसिल्वा नौ स्थान के फायदे से 83वें जबकि लक्षण संदाकन भी नौ स्थान के फायदे से 94वें स्थान पर हैं।

नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच दो मैचों की श्रृंखला के प्रदर्शन को भी रैंकिंग में शामिल किया गया। रोटरडम में खेली गई श्रृंखला के पहले मैच में 41 रन बनाने वो स्कॉटलैंड के बल्लेबाज रिचर्ड बेरिंगटन दो स्थान के फायदे से संयुक्त 72वें स्थान पर हैं जबकि नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडोड इसी मैच में 102 गेंद में 82 रन बनाने के बाद 11 स्थान के फायदे से 150वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज एलेस्डेयर इवान्स 10 स्थान के फायदे से 89वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दूसरे मैच में पांच विकेट चटकाकर अपनी टीम को श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराने में मदद की।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...