back to top

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। राजधानी लखनऊ में रविवार को भी शहर के मॉल, पार्काें में युवक-युवतियों की भीड़ दखायी दी। इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में फूलों की दुकान व गिफ्ट शॉप पर अच्छी खासी भीड़ दिखायी दी।
हर साल प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से कुछ न कुछ वादा करते हैं। कहा जाता है कि प्रॉमिस करने से रिलेशनशिप काफी मजबूत होता है। ऐसे में कपल्स इस दिन को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। प्रोमिस डे पर कपल अपने रिश्तों को लेकर कई चीजों के बारे में प्रॉमिस करते हैं। प्रॉमिस का काफी बड़ा महत्व होता है। अगर कोई व्यक्ति आपसे कुछ प्रॉमिस करता है तो जब वह उस प्रॉमिस को तोड़ता है तो उसे आपकी याद आती है। अगर वो गलत कर रहा होता है तो भी वो आपको याद करके कुछ गलत नहीं करेगा। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से विश्वास और रिश्ता दोनों ही मजबूत होते हैं। ऐसे में हमें कभी भी किसी का प्रॉमिस नहीं तोड़ना चाहिए। वैसे को पूरा वैलेंटाइन वीक ही कपल्स के लिए बेहद खास होता है लेकिन प्रॉमिस डे का विशेष महत्व होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दें और उसे कभी न तोड़ें। आप अपने पार्टनर को कोई महंगा तोहफा देने की बजाय कोई ऐसा वादा करें, जिससे आप दोनों का रिश्ता और मजबूत हो। प्रोमिस को पूरा करने से कपल्स के रिलेशनशिप में और ज्यादा प्यार बढ़ता है।

टेडीबियर की घटी बिक्री:
टॉय विक्रेताओं की मानें तो बीते साल जितने टेडीबियर इस बार नहीं बिक रहे। निकट पॉलिटेक्निक चौराहा बस स्टॉप के टॉय बिक्रेता रवि का कहना है कि खास दिन के बावजूद पिछले साल की तुलना में आधी ही बिक्री हो सकी, दिन में कम खरीदार आए। आकाश ने बताया कि देर शाम तक कुछ लोगों ने टेडी खरीदे, इस बार पहले से काफी कम टेडीबियर बिक सके हैं। ज्यादातर खरीदारी परिवार वालों ने की। सागर के अनुसार रंग बिरंगे टेडीबियर ज्यादा पसंद किए गए, फिर भी पहले जैसी बिक्री नहीं हो सकी।

खूब बिके पिकाचू, मिक्की, मामू और रोज:
टॉय बिक्रेताओं ने बताया कि दोपहर बाद बिक्री का सिलसिला शुरू हुआ तो रंग बिरंगे टेडीबियर ज्यादा मांगे गए। वहीं मॉय डॉल छोटे बच्चों की पसंद रही। इसी तरह देर रात तक गोल मटोल मासा डॉल, पांडा, पिकाचू, मिक्की, मामू और रोज टेडी ने ज्यादातर लोगों को आकर्षित किया। देर शाम तक बाजार में इन्हीं का क्रेज रहा।

गुलाब के फूलों की मांग बढ़ी:
वेलेंटाइन डे से पहले फूलों का बाजार गुलजार नजर आया। चौक के फूल कारोबारी ने बताया कि शादी के सीजन में यूं तो गुलाब की मांग वैसे ही बनी रहती है, लेकिन वेलेंटाइन डे होने के कारण गुलाब की मांग और बढ़ जाती है, जिसके कारण इनके दामों में खासा उछाल आ जाता है। उन्होंने बताया कि गुलाब की गड्डी 900 से हजार रुपये में है। इसमें 50 फूल होते हैं। उन्होंने बताया कि फुटकर बाजार में एक गुलाब का फूल 30 रुपये से 50 रुपये तक बिक रहा है।

शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन डे:

नितेश—तान्या ने कहा कि वेलेंटाइन डे हर कपल के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि यह एक प्यार का प्रतीक है। प्रॉमिस डे पर हम एक—दूसरे से यहीं वादा करेंगे कि एक—दूसरे के साथ जीवन भर रहे। हर परिस्थिति में साथ दें। वहीं रिचा—अभिषेक मिश्रा ने कहा कि शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन वीक का हर दिन खास है। हम दोनों का मानना है कि प्रॉमिस डे पर एक—दूसरे से कोई ऐसा प्रॉमिस न करें, जो निभा ना पायें। शादी से पहले जो प्रॉमिस किया उसे हमने पूरा किया। आगे भी इसपर कायम रहेंगे।

अहसासों को जाहिर करने वाला ‘हग डे’ आज
लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन आशिकों के लिए खास होता है। प्यार करने वाले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन पार्टनर के साथ प्यार भरे दिनों को सेलिब्रेट करते हैं और रिश्ते को अधिक गहरा बनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है।
हग का अर्थ गले मिलने से है। आप जिसे भी प्यार करते हैं या अपने करीब मानते हैं, उन्हें गले लगाकर अपने अहसासों को जाहिर करते हैं। प्यार में स्पर्श रिश्ते को मजबूती देता है। पार्टनर का हाथ थामना, उसे गले लगाना ये सब हर प्रेमी करना चाहता है। हग डे का पर्व वैलेंटाइन वीक में मनाने की खास वजह है।

हग डे क्यों मनाते हैं:
वैलेंटाइन सप्ताह का प्यार और रोमांस के दिन है। गले लगाकर लोग बिना शब्दों में कहे किसी से अपने प्यार और देखभाल को जाहिर कर सकते हैं। गले मिलने से सुकून का अहसास होता है। प्यार करने वालों के लिए यह एक सुरक्षित महसूस करने वाला अहसास है। इसी कारण वैलेंटाइन वीक में हग डे का पर्व मनाकर कपल एक दूसरे को अपने इश्क का अहसास कराते हैं। वैसे जादू की झप्पी केवल कपल तक सीमित नहीं, इसका असर हर रिश्ते को प्रभावित करता है। मां और बच्चे का गले लगना, भाई-बहनों या दोस्तों को भी हग करके इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
जब हम किसी को गले लगाते है, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन निकलते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते है उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब हम हग डे पर अपने प्रेमी की हग करते है, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है। अपने प्रेमी या अपनी पत्नी को निजी स्थान पर हग कर रहे है, तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर ले। अपने प्रेमी को कुछ मिनटों तक हग करें। अगर आप अपने प्रेमी को सार्वजनिक जगह पर हग कर रहे हैं, तो कुछ ही सेकेंड तक हग करें।
अपने खास दोस्त को हग कर रहे है, तो केवल छोटी सी प्यार की झप्पी वाली हग कर सकते है। दोस्तों को हग करना चाहते है, तो आप को उनके साथ साइड हग करना चाहिए। आप अपने दूर के दोस्त या परिवार के कुछ खास लोगो को हग करना चाहते है तो एक फॉर्मल सा साइड हग कर सकते है। जिसमें आप का कंधा एक दूसरे से टच हो जाता है।

RELATED ARTICLES

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...